Rajasthan Gk Paheli - 1 - जीके पहेली

Breaking

शनिवार, 7 अक्तूबर 2017

Rajasthan Gk Paheli - 1

राजस्थान जीके वर्ग पहेली - 1 G.k.


Rajasthan Gk Paheli में आपका स्वागत हैं। राजस्थान gk की पहेली द्वारा आप अपने General Knowledge का test कर सकते हो। मेरी rajasthan gk , rajasthan gk tricks , हिन्दी में जीके क्विज की एक और साइट हैं Gk My Web .

बाएं से दाएं

1. ढूंढाड़ के कछवाहा राजवंश की कुलदेवी , वह लोकदेवी जिसका मन्दिर जयपुर के जमुवारामगढ में है - (4)
3. विवाह में फेरे के समय दूल्हे के साले द्वारा दूल्हे की पीठ पर आटा या रंग देने की परम्परा - (2)
6. वह देवी जो चूहों की देवी के नाम से प्रसिद्ध है - (3)
7. जिस उद्यान में पदम् तालाब और राजबाग स्थित हैं - (5)
8. पश्चिमी राजस्थान की एक बोली - (2)
9. वागड़ी भाषा का क्षेत्र कहलाता है - (3)
10. भगवान शिव का वाद्य - (3)
11. वह प्रथा जिसमें विवाहित स्त्री अन्य पुरुष के साथ रहने लग जाती है - (2)
12. मारवाड़ में चलने वाली गर्म हवा कहलाती है - (1)
13. ढोली व लंगा जाति द्वारा विवाह व मांगलिक अवसरों पर बजाया जाने वाला वाद्य जिसके मुख पर खजूर , ताड़ या कगोर वृक्ष का सरकंडा लगाया जाता है - (4)
17. वह किला जिसके दरवाजे पर अष्ट धातु से निर्मित दरवाजा लगा है , जिसे 1765 ई. में दिल्ली से लाया गया था - (2,2)
18. धौलपुर , सवाई माधौपुर तथा करौली के कुछ क्षेत्र का प्राचीन नाम - (2)

ऊपर से नीचे

1. वह संत जिनके उपदेश सिम्भूदडा एवं कोडा ग्रंथ में संग्रहित है - (5)
2. गरासिया जनजाति का प्रमुख नृत्य - (3)
3. बाड़मेर में मनाया जाने वाला महोत्सव कहलाता है - (2)
4. हाथ , कर - (2)
5. वह लोकदेवी जिसका मन्दिर सवाई माधौपुर में है - (4)
6. स्त्रियों का सर्वाधिक प्रिय त्योहार , वह त्योहार जिस पर स्त्रियां अपने पति के स्वास्थ्य , दीर्घायु एवं मंगल की कामना करती है - (3,2)
11. सवाई जयसिंह द्वारा निर्मित किला , वह किला जिसका दूसरा नाम सुदर्शन गढ़ है - (3,2)
14. लोकगीत जिसे स्त्रियां पानी भरने जाते समय गाती है - (3)
15. वह वस्त्र जिसे अंगोछा साड़ी भी कहा जाता है , विवाहित स्त्रियों का पहनावा - (3)
16. जयपुर का मोरीजा बानोला क्षेत्र जिस खनिज के लिए प्रसिद्ध है - (2)



Rajasthan Gk tricks , gk quiz , Hindi vyakaran , Science Quiz पढ़ने के लिए click करें : -
Rajasthan Gk short tricks
Gk Quiz
Science Quiz
Hindi Vyakaran

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें